संवाद सूत्र, मार्च 7 -- बिहार के पटना जिले में शराब लेकर आ रही एक कार ने गुरुवार रात 10 लोगों को कुचल दिया। इस दौरान इसमें भुसौला निवासी रवि कुमार का पैर टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ड्राइवर की पिटाई भी कर दी। वहीं, कुछ लोग कार में रखी शराब को लूटने लगे। जानकारी के अनुसार जानीपुर की ओर से शराब लदी ब्रेजा कार तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी क्रम में चार पहिया वाहन ने भुसौला से बाल्मी तक करीब 10 लोगों को ठोकर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति का पैर टूट गया। बाद में लोगों ने शराब लदे वाहन का पीछा कर बाल्मी के पास उसे पकड़ लिया। फिर चालक की पिटाई कर दी गई। हालांकि, ड्राइवर किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा। मौजूद भीड़ में कुछ लोग शराब को लूटने लगे। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस कार जब्त कर थाना लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.