मुख्य संवाददाता, जुलाई 11 -- बिहार की राजधानी पटना में वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में एक छात्र को गोली मार दी गई। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र का क्रिकेट खेलने को लेकर बाहरी लड़कों से विवाद हुआ था। घटना गुरुवार की शाम 5 बजे की है। वेटनरी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के घायल छात्र मयंक को इलाज के लिए आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। गोली उसकी अंगुली में लगी है। छात्र की हालत खतरे से बाहर है। दरअसल, शाम में वेटनरी कॉलेज के छात्र क्रिकेट खेलने पहुंचे। उनकी पिच पर पहले से बाहरी लड़के खेलते मिले। छात्रों ने उनसे कहा कि ग्राउंड उनके कॉलेज का है। वे यहां से हट जाएं। इस पर बाहरी लड़कों और छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। फिर बात मारपीट तक जा पहुंची। इतने में बाहरी लड़कों ने अपने दूसरे साथियों को कॉल कर बुला लिया। इनमें से एक ने हथियार निकालकर गोली चला दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.