पटना, जून 10 -- पटना में अपराधी पुलिस की नाक के नीचे गंभीर वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को जहां पटना में दिनदहाड़े डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी तो वहीं मंगलवार को भी पटना से सटे बिक्रम में दो शव मिले हैंं। यहां भी डबल मर्डर की ही आशंका है। बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली सिंघाड़ा रोड के गुरिल्ला स्थान के पास मंगलवार की सुबह दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से अपाची मोटरसाइकिल और गोली का 12 खोखा बरामद हुआ है। दोनों युवकों की कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। 112 टीम के द्वारा मृतक के पैंट से मोबाइल निकालने पर एक की बिक्रम के बाघाकोल निवासी के रूप में पहचान हुई है। हालांकि, दोनों युवकों को किसने और क्यों गोली मारी है? अभी इसका पता नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.