पटना, मई 1 -- बिहार के पटना जिले में गुरुवार को रोड रेज में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के नेहरू पथ पर ओवरटेक के दौरान गाड़ी टच हो जाने पर कुछ युवकों से उनका गुरुवार दोपहर को विवाद हो गया। गाड़ी में आशा सिन्हा भी सवार थीं। विवाद होने के बाद बीच सड़क ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट में आशा सिन्हा के बेटे सहजानंद के सिर में चोट लग गई। इस संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा ह जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक आशा सिन्हा अपने बेटे एवं बॉडीगार्ड के साथ गाड़ी में सवार होकर भाजपा कार्यालय से घर लौट रही थीं। तभी एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों गाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.