पटना, अप्रैल 7 -- बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बैठक के दौरान भारी बवाल हो गया। पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के दो गुट के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत्त हो गई। सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के समर्थक की कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई का आरोप पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के समर्थकों पर लगा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिहार दौरे पर रहे। बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल होने के बाद वे दोपहर में पटना पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में उन्होंने कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.