फतुहा, मार्च 1 -- बिहार की राजधानी पटना फतुहा के नदी थाने के फतेहजंगपुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। फतेहजंगपुर निवासी अर्जुन चौधरी के घर में आग लगने से उनके परिवार के आठ लोग और एक पड़ोसी बुरी तरह झुलस गया। घायलों को पीएमसीएच भेजा गया है, जहां चार की हालत गंभीर है। पुलिस गैस सिलेंडर फटने की सूचना पर पहुंची थी लेकिन मामला कुछ और निकला। चार लोगों की हालत गंभीर है। छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में केरोसिन तेल बिखरा पाया गया, जबकि रसोई गैस सिलेंडर सही सलामत था। जानकारी के अनुसार, अर्जुन चौधरी के घर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लगने की सूचना पर डीएसपी, थानाध्यक्ष दलबल और दो दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.