पटना, अगस्त 25 -- राजधानी पटना के पाटिलपुत्र थाना इलाके में भाई-बहन की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनो ने अटल पथ पर जाम लगा दिया। इस दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई। गुस्साई भीड़ ने एक गाड़ी में आग लगा दी। डेढ़ दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस पर भी पथराव किया। जिसमें कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। आग बुझाने की कवायद जारी है। अभी भी हालात तनाव पूर्ण हैं। परिजनों का कहना है कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 4 दिन पहले भी परिजनों ने प्रदर्शन किया था। आपको बता दें 15 अगस्त को इंद्रपुरी के रहने वाले गणेश कुमार के दो बच्चे ट्यूशन पढ़ने दोपहर में अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से छानबीन की, तो वे एक कार में मृत पाए गए। कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.