हिन्दुस्तान टीम, जनवरी 8 -- बिहार के पटना जिले में दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड टी प्वाइंट के पास बुधवार रात एक अनियंत्रित थार चालक ने सड़क पर जा रहे एक महिला सहित चार लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और फिर थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में किया। वहीं, जख्मी लोगों का अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दानापुर के तकियापर से एक थार गाड़ी बुधवार की रात गोला रोड होते हुए नेहरू पथ की ओर जा रही थी। गोला रोड टी प्वाइंट से आगे जाते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने शोर मचा...