नई दिल्ली, मार्च 8 -- शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद से लगते हैं। राजधानी पटना में फिर शराब माफिया के गुर्गों ने कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दो दारोगा समेत कई पुलिस वाले घायल हो गए। दो गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की गयी। घटना पालीगंज की है। पुलिस टीम पर हमले की यह पहली घटना नहीं है।एक महीने में राज्य भर में पुलिस पर हमले के दर्जनभर मामले सामने आए हैं। पटना में शुक्रवार को भी शराब माफिया ने गाड़ी से कई लोगों को कुचल कर घायल कर दिया था। बारात में आई गाड़ी में भारी मात्रा में शराब भरी थी। गुप्त सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने गयी थी। यह हाल तब जबकि साल 2016 से ही राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और करीब 13 लाख लोग इस कानून के जद में आ चूके हैं। लाखों लीटर शराब के साथ साथ हजारों गाड़ियां जब्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.