हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 3 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण पर निकले। उन्होंने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। साथ ही दीघा घाट पर रुककर दीघा से सोनपुर तक बनाए जा रहे नए 6 लेन पुल के निर्माण कार्य को देखा। सीएम ने कहा कि इस पुल के बन जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा। महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा। इसे जेपी सेतु के समानांतर बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचे। फिर गायघाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने गंगा के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.