पटना, दिसम्बर 26 -- राजधानी में असाध्य रोगों से पीड़ित लोगों के लिए विशेष आध्यात्मिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हो रहा है। यह निःशुल्क आध्यात्मिक चिकित्सा शिविर डॉ. अभिमन्यु के सान्निध्य में 25 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 28 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में रोगियों को बिना दवा आध्यात्मिक पद्धति से उपचार और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। शुक्रवार को इसमें एक हजार लोग पहुंचे। यह शिविर बिहार पुनर्वास विज्ञान विवि परिसर स्थित पुनर्वास चिकित्सा महाविद्यालय प्रांगण, जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पास आयोजित हो रहा है। डॉ. अभिमन्यु कई दशकों से आध्यात्मिक चिकित्सक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भारत सहित यूरोप के कई देशों में असाध्य रोगों से पीड़ित लोगों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान में सहयोग किया है। शिविर में ध्यान...