पटना, फरवरी 6 -- पटना जिले में उत्पाद विभाग की टीम की कार्रवाई में दो नावों से 646 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त नावों को भी जब्त कर लिया गया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, जमुई में वाहन जांच के क्रम में प्रेस लिखे वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान उक्त वाहन से 27 कार्टन शराब बरामद की गई, जिसके बाद वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। जिलों में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मद्य निषेध टीम को इन स्थानों पर बड़ी सफलताएं मिली हैं। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है तथा तस्करी में संलि...