पटना, मई 26 -- पटना में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे डाली है। पटना के रामकृष्णा नगर के जगनपुरा में एक खटाल संचालक को गोली मार दी गई है। घटना सोमवार की सुबह 10 बजे के आसपास की है। मृतक चंद्रकांत प्रसाद ( 48 वर्ष) रामकृष्णा नगर के जगनपूरा निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े चंद्रकांत को चार गोलियां मारी है। हत्या का आरोप दामाद और समधी पर ही लगा हैl सरेआम खटाल संचालक चंद्रकांत प्रसाद की गोली मारकर हुई हत्या से सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग भी दहशत में हैं। चंद्रकांत प्रसाद को गोली क्यों मारी गई? अभी इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल वारदात के बाद पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव हैं कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.