पटना, अगस्त 25 -- राजधानी पटना में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जब सोमवार को बाढ़ के जमुनीचक में फोरलेन के एप्रोच टू लेन रोड पर शौच कर रहे पांच लोगों को थार गाड़ी ने कुचला। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल को अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबों को न सरकारी घर मिला है, न शौचालय ऐसे में ये लोग शौच करने कहां जाएंगे। वहीं सूचना पर पहुंची ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है। इस घटना से परिवार में हाहाकार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.