पटना, जनवरी 27 -- पटना में बालू लदे ट्रक के आतंक से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां ट्रक ड्राइवर ने दानापुर DSP-2 को कुचलने की कोशिश की। यह सनसनीखेज घटना बिहटा थाना क्षेत्र के डोमनिया रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई। घटना के वक्त दानापुर DSP-2 अमरेंद्र कुमार झा अपनी सरकारी गाड़ी से IIT थाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बालू लदा ट्रक उनकी गाड़ी पर चढ़ गया, हालांकि गनीमत रही कि DSP और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, बालू लदे ट्रक ने पहले रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक सवार युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान आरा जिले के अरविंद सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने लगा। भागने के दौरान उसने एक अन्य वाहन को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही डीएसपी की सरकारी गाड़ी को भी रौंद दिया। ट्रक DSP की गाड़ी पर चढ़ गया, जिससे करी...