समस्तीपुर, मई 29 -- शाहपुर पटोरी। पटना में रहकर एक कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहे पटोरी के छात्र विवेक राज (18) की मौत पटना के एलसीटी घाट पर गंगा में स्नान के दौरान डूब जाने से हो गई। उसकी लाश बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की मदद से गंगा से निकाली गई। वह विवेक राज पटोरी के पुराने शिक्षक एवं वर्तमान में पटोरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरामा में एचएम जगजीवन राम का पुत्र था। विवेक की मां कृष्णा कुमारी भी वैशाली जिले के बिदुपुर में शिक्षिका हैं। पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन के मूल निवासी जगजीवन राम का पुत्र विवेक वर्तमान में पटना में रहकर एक कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहा था। मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे वह अपने चार अन्य मित्रों के साथ पटना के एलसीटी घाट पर गंगा में नहाने गया था । स्नान के क्रम में सभी साथी गहरे पानी में चले गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.