पटना, अप्रैल 9 -- राजधानी पटना के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब जाम के झाम से थोड़ी निजात मिलेगी। कल यानी गुरूवार से दीघा से डायरेक्ट दीदारगंज जेपी गंगा पथ से जा सकेंगे। गंगा नदी के किनारे बने जेपी गंगा पथ परियोजना का विस्तार दीदारगंज तक होने जा रहा है। अभी दीघा से लेकर कंगन घाट तक यह पथ तैयार है। अब इसका विस्तार दीदारगंज तक होने जा रहा है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार (10 अप्रैल) को करेंगे। लगभग 3831 करोड़ की लागत से बनी इस परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम ने किया है। पटना शहर के दो महत्वपूर्ण छोरों को जोड़ने वाली इस सड़क की लंबाई 20.5 किलोमीटर है। आपको बता दें जेपी गंगा पथ का निर्माण दीघा से दीदारगंज तक 20.5 किमी लंबे पुल और सड़क बनाकर किया गया है। इसका विस्तार दीघा से कोईलवर और दीदारगंज से मोकामा तक किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.