लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार पंजाबी मुहल्ला स्थित अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एक्टू की स्थानीय शाखा की बैठक चंद्रदेव यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रसोईया दीदी को दो मार्च पटना के गांधी में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार के प्रति खेद व्यक्त करते हुए कहा कि रसोइया दीदी का मानदेय 1650 से बढ़कर 10 हजार किया जाए। 12 महीना काम के बदले 10 महीना का ही मानदेय दिया जाता है जिसे 12 महीना का दिया जाए। एमडीएम से एनजीओ बाहर किया जाए। रसोइयों को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी घोषित किया जाए। उनके लिए 3000 प्रतिमाह पेंशन लागू किया जाए। 11 सूत्री सभी मांग को पूरा किया जाए। अन्यथा संघर्...