खगडि़या, मार्च 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रहीमपुर के छात्रा अंजू प्रिया एवं मार्गदर्शक शिक्षक गौतम कुमार गणित एवं विज्ञान में प्रदर्शनी लगाने हेतु साइंस फोर सोसाइटीज, पूर्वी भारत विज्ञान मेला के लिए चयनित हुआ है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना में सभी चयनित प्रतिभागी को निर्धारित समय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।बिहार दिवस समारोह 22 से 24 मार्च तक गांधी मैदान में आयोजित किया जाना है। शिक्षा विभाग बिहार दिवस को यादगार बनाने को लेकर तैयारी में जुट गया है। बिहार दिवस पर गांधी मैदान में अलग से पैवेलियन तैयार किया जाएगा। इस पैवेलियन में राज्यभर के चयनित बाल वैज्ञानिक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। बताया गया है कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.