पटना, जून 23 -- पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र के तीन भईया टोला में सोमवार की सुबह एक आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। घटना में मरांची थाने के दारोगा आदर्श कुमार, पीटीसी शैलेन्द्र कुमार और सिपाही सुजीत कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को मरांची प्राथमिक उपचार केन्द्र में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने शैलेन्द्र कुमार को मोकामा रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने खुद के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मरांची के तीन भईया टोला निवासी कुशो सिंह के पुत्र धनंजय सिंह उर्फ पोलो सिंह को गिरफ्तार करने गई थी। वह फरवरी में दर्ज एससी-एसटी एक्ट मामले का आरोपित है। आरोपित पुलिस को देखकर अपनी छत पर भाग गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे गई तो वह छत से कूदकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.