नई दिल्ली, जुलाई 12 -- बिहार की राजधानी पटना के खगौल निवासी अजीत कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि स्कूल संचालिका पत्नी ने जमीन और संपत्ति के लिए पति की हत्या शूटरों से करा दी थी। बीते छह जुलाई को हुई इस घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने हत्यारन पत्नी 43 वर्षीय रीता सिन्हा (मुस्तफापुर, खगौल) और मंशु कुमार (शाहपुर, पटना) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल और दो बाइक बरामद की गई है। पुलिस शूटरों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, रीता एक स्कूल की संचालिका थीं, लेकिन स्कूल की जमीन उनके पति के नाम पर थी। उसके पति उस जमीन को बेचना चाहते थे। रीता को डर था कि जमीन बिकने के बाद उसका स्कूल भी बंद हो जाएगा। काफी मना करने के बाद भी जब अजीत नहीं मानें तो रीता ने एक साल पहले पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.