पटना, मार्च 3 -- पटना प्रमंडल के सभी छह जिलों के स्कूली वाहनों की जांच होगी। बसें मानक के अनुसार संचालित हो रही हैं या नहीं इसकी जांच की जाएगी। सोमवार को बाल परिवहन समिति की बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े से सभी डीटीओ को यह निर्देश दिया। कहा कि स्कूली वाहनों में स्पीड गवर्नर, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी), पैनिक बटन आदि की सुविधा है या नहीं इसकी जांच कराएं। यदि नहीं है तो ऐसे बस संचालकों पर कार्रवाई करें। आयुक्त ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को स्कूल बस में बच्चों को चढ़ाने और उतारने के लिए योग्य परिचारक की व्यवस्था करनी है। बालिका विद्यालयों में एक महिला परिचारक अनिवार्य है। जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कैम्प लगाकर वाहन चालकों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस की जांच कराएं। कहा कि सभी विद्यालय प्रबंधनों से यह सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.