पटना, मई 20 -- पटना प्रमंडल में पटना जिला को छोड़ शेष पांच में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस से संबंधित कामकाज प्रभावित होने लगा है। राजस्व कर्मचारी अपना अलग कैडर और वेतनमान की वृद्धि को लेकर हड़ताल पर है। इसके कारण अंचलाधिकारियों के यहां से ऑनलाइन स्थानांतरित मामले निस्पादित नहीं हो रहे हैं। इससे एक ओर आमलोगों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी ओर लंबित मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पटना प्रमंडल के नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इन जिलों में प्रतिदिन औसतन एक हजार दाखिल-खारिज और परिमार्जन के ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन अंचलाधिकारियों के स्तर से राजस्व कर्मचारियों को स्थानांतरित तो कर दिया जा रहा है, लेकिन राजस्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.