पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर सांसद पप्पू यादव द्वारा उठाई गई एक महत्वपूर्ण चिंता का समाधान केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया है। सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया था कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के लिए अधिगृहित जमीन में शामिल कब्रिस्तान की जमीन को तुरंत मुक्त कराया जाए, ताकि धार्मिक स्थल और स्थानीय भावनाएं प्रभावित न हों। सांसद के आग्रह पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार ने बताया कि सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अध्यक्षता में पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को अनुमोदित किया जा चुका है। प्रस्तावित एलाइनमेंट के मुताबिक ग्राम हाँसदा, थाना नंबर 95, खाता 284, खेसरा 285 और 322 क...