समस्तीपुर, फरवरी 12 -- वारिसनगर। पटना पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए वारिसनगर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से बुधवार की देर शाम तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए अपने साथ पटना ले गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार, वह तीनों मकसूदपुर, कशोर तथा छतनेश्वर गांव के रहने वाले बताये गये हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि मामला कथित रूप से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के विवाद से जुड़ा है। इधर, इस पूरे मामले में पटना पुलिस या स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...