पटना, फरवरी 11 -- उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय सिन्हा ने पटना नगर क्षेत्र से अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में लंबित मामलों को छोड़कर शेष सभी अवैध होर्डिंग 24 घंटे के भीतर हटा दिए जाएं। अवैध पार्किंग भी तत्काल प्रभाव से बंद कराई जाए। उन्होंने कहा कि अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के नाम पर चल रही माफियागिरी अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसमें जो भी व्यक्ति या समूह संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों के साथ इस संबंध में समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने यह भी पूछा कि लगभग 15 दिन पूर्व विभाग की ओर से...