शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- कलान, संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोस्थली पटना देवकली शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। देर रात से ही शिवभक्तों का आना शुरू हो गया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।मंदिर में भक्तों ने गंगाजल,दूध, दही और शहद से भगवान शिव का अभिषेक किया।उन्होंने बेलपत्र,भांग और धतूरा भी चढ़ाया।रविवार की शाम से ही महिलाएं बच्चे और पुरुष पैदल चलकर पटना देवकली पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए।महंत बबलू गिरि ने बताया कि सावन माह में जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है।उनके अनुसार जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।रूद्राभिषेक से परिवार...