हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने शनिवार को संजय गांधी जैविक उद्यान के प्रवेश द्वार संख्या-2 के समीप मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली। पटना शहर में महिलाओं द्वारा संचालित 54 ट्रैफिक चौकियां बनेंगी। इन सभी ट्रैफिक चौकियों पर विश्राम गृह, शौचालय, पेयजल, प्राथमिक उपचार किट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार से पटना के चार स्थानों- चिड़ियाखाना गेट नंबर-2, सगुना मोड़, नवीन सचिवालय मोड़ तथा हड़ताली मोड़ पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट कार्यरत कर दिये गये। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित 'महिला दिवस एक नयी मिशाल- पटना ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ' कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण किया। मालूम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.