पटना, नवम्बर 8 -- संजय गांधी जैविक उद्यान में 17 साल बाद जेब्रा ने बच्चे को जन्म दिया। नन्हे मेहमान ने 27 अक्तूबर की रात ठीक 10 बजे जन्म लिया। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। अपनी मां के साथ सामान्य रूप से व्यवहार कर रहा है। जन्म के बाद से ही बच्चा अपनी मां के पास सुकून से रह रहा है और उसे पूरा मातृत्व संरक्षण मिल रहा है। खास बात यह है कि पिता जेब्रा भी उसके साथ मौजूद है। जू के अधिकारियों का कहना है कि नवजात को मां और बाप दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कई सालों से जेब्रा की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। लंबे इंतजार के बाद जेब्रा का यह पहला बच्चा है, जो चिड़ियाघर के लिए बड़ी खुशी की खबर है। 17 साल बाद हुए इस जन्म से ज़ू में जेब्रा प्रजनन की संभावना फिर बढ़ी है। फिलहाल बच्चा और मां दोनों को विशेष निगरानी में र...