बिहारशरीफ, मार्च 25 -- पटना को हरा गिरिहिंडा की टीम सेमिफाइनल में पहुंची शेखपुरा। शहर के रामाधीन कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में डीसीसी गिरिहिंडा की टीम ने पचना को 88 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। टूर्नामेंट के आयोजक शंभु कुमार ने बताया कि पहले बैटिंग करते हुए गिरिहिंडा के खिलाड़ियों ने 202 रन बनाये। वहीं, पचना की टीम 114 रन बनाकर आल आउट हो गयी। टुन्ना कुमार को 92 रन बनाने एवं तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.