पटना, जनवरी 8 -- बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के तहत पटना कॉलेजिएट स्कूल में गुरुवार को सखी सहायता डेस्क का उद्घाटन हुआ। स्कूल की प्रभारी प्राचार्य पिंकी कुमारी ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में किशोरी स्वास्थ्य दिवस पर एनीमिया जांच शिविर लगाया गया। एमएलटी विभाग के आयुष चिकित्सक व मास्टर ट्रेनर डॉ. जय नारायण दुबे ने छात्राओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया और एनीमिया की रोकथाम व स्वस्थ जीवनशैली का परामर्श दिया। नोडल शिक्षिका डॉ. राखी कुमारी एवं तरन्नुम जहां ने सखी डेस्क के माध्यम से पौष्टिक आहार की जानकारी दी। मौके पर शिक्षिका सुधा सिंह, जय श्री, आकांक्षा कुमारी, वंदना भारती, डॉ. स्मृति कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.