पटना, अप्रैल 29 -- पटना जिले के विभिन्न स्कूलों के कुल 90 शारीरिक शिक्षक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में सहयोग देंगे। इन शिक्षकों को 2 से 16 मई तक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में सहयोग देने के लिए चुना गया है। यहां प्रतिनियुक्त होने वाले इन शिक्षकों को आयोजन से संबंधित कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है। प्रशिक्षण बुधवार को पटना समाहरणालय कक्षा में 11 बजे से आयोजित होगा। इसी प्रशिक्षण में सभी शारीरिक शिक्षकों को उनका कार्यस्थल निर्देशित किया जाएगा। प्रशिक्षण में पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों के शारीरिक शिक्षक शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.