पटना, जनवरी 12 -- पटना के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत का मामला उग्र हो गया। जब पीड़ित परिजनों ने छात्रा के शव को लेकर कारगिल चौक पर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ रेप हुआ है। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हंगामे के कारण कारगिल चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनआरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। वहीं इस मामले पर एएसपी सदर पटना अभिनव कुमार ने कहा दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। आज मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ था और वीडियोग्रफी के तहत बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया था। अब तक की जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.