लखनऊ, मई 15 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि अगले चुनाव में सपा, बसपा व राष्ट्रीय जनता दल जैसे दलों का सफाया हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास और सुशासन की दिशा में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति और जातिवाद के सहारे सियासत करना चाहता है। इससे पहले अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सनातन संघ अभियान का न्योता दिया। दुबग्गा में भाजपा नेता बीनू शुक्ला के आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में 'तेजू और उत्तर प्रदेश में 'गप्पू-सप्पू का सफाया निश्चित है। जनता अब भ्रम में नहीं रहने वाली, वे विकास और स्थायित्व चाहते हैं, न कि वंशवाद और भ्रष्टाचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भ...