पटना, फरवरी 1 -- बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियो से भरी ऑटो को एक ट्रक ने उड़ा दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में 2 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी लोग भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मनेर में मख्दूम शाह याहिया के सालाना उर्स के अवसर पर चादरपोषी कर लौट रहे 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बिहटा के लेखन टोला में रविवार तड़के 3 बजे यह घटना हुई है। आरा के रहने वाले 8 लोग एक टेम्पू से घर लौट रहे थे। बिहटा लेखन टोला के समीप ट्रक से टेम्पो की टक्कर हो गई। टेम्पो सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.