पटना, जनवरी 8 -- बिहार में शीतलहर से राहत नहीं मिलने के कारण स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई जा रही हैं। पटना जिले में 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद किए जाने के बाद अन्य जिलों में भी प्रतिबंध के आदेश आना शुरू हो गए हैं। गुरुवार को कैमूर, अररिया और बेगूसराय जिले में भी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले बुधवार को किशनगंज, रोहतास और कटिहार जिले में स्कूल बंद के आदेश जारी किए गए थे। अन्य जिलों में भी प्रतिबंध बढ़ने की संभावना है। पटना जिले में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए डीएम की ओर से जारी ताजा आदेश में 8वीं तक के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को 11 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है।कैमूर में 10वीं तक के स्कूल 13 जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.