मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को दरभंगा में दो दिन पूर्व वोटर अधिकार यात्रा मार्ग में बने एक स्वागत मंच से अपशब्द कहे जाने की घटना के खिलाफ भाजपा ने पटना में शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। दोनों ओर से पहले पत्थर और फिर लाठी-डंडे भी खूब चले। करीब आधे घंटे तक सदाकत आश्रम और उसके आसपास का क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील रहा। वहीं मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भाजपाई और कांग्रेसी आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, लाठियां चलीं। मुजफ्फरपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों में जमकर झड़प हुई। पार्टियों के झंडे ही लाठियों में तब्दील हो गए। हालांकि इस झड़प मे...