मुख्य संवाददाता, जुलाई 4 -- बिहार की राजधानी पटना में एक किराये के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हर रोज यहां दर्जनभर ग्राहक आते थे। अड्डे पर हर एक महीने में लड़कियों को बदला जाता था। इसी बीच गुरुवार शाम 5 बजे शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पटेल नगर रोड नंबर 5 में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सरगना राज कुमार शर्मा और मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 3 महिलाओं को जिस्मफरोशी के धंधे से पुलिस ने छुड़ाया। उनकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है। इनमें से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। सचिवालय डीएसपी 2 साकेत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से कंडोम के पैकेट, स्कैनर सहित अन्य सामान जब्त किए हैं। सेक्स रैकेट के अड्डे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.