हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 10 -- पटना के फुलवारीशरीफ के बाल्मी, गोविन्दपुर, नया टोला और अन्य इलाके में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के आतंक से हड़कंप मच गया। अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने राह चलते 39 लोगों को काट लिया। जिससे इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कुत्तों ने अकेले निकलने वाले बच्चे, बाइक सवार व पैदल जा रहे लोगों को निशाना बनाया। आवारा कुत्तों के काटने से घायल 20 लोग इलाज के लिए पटना एम्स की इमरजेंसी पहुंचे। जबकि 19 पीड़ितों ने फुलवारीशरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लिया। सीएचसी पहुंचने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। एम्स के इमरजेंसी में कुत्ते के काटने के 20 से 21 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एम्स के इमरजेंसी में भी इतना अचनाक कुत्ते के काटने को मरीज पहुंचने पर डॉक्टर सकते में पड़...