चंदन द्विवेदी, जनवरी 8 -- बिहार की राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ पर हाल में लगी प्री फैब्रिकेटेड दुकानें हटाई जाएंगी। अब यहां नई डिजाइन की दुकानें लगेंगी। खरमास बाद दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होनी थी। अब इस पूरी प्रक्रिया में मार्च-अप्रैल तक का समय लग सकता है। कई डिजाइन को लेकर पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मंथन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जयपुर और इंदौर की तर्ज पर अब दुकानों की नई डिजायन तैयार की जाएगी। हाल ही में इस क्षेत्र का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया था। इसके बाद मिले निर्देशों पर इन दुकानों की डिजाइन में बदलाव का निर्णय लिया जा रहा है। दरअसल, जेपी गंगा पथ का इलाका शहर वासियों के सैर सपाटे का एक लोकप्रिय केंद्र बन गया है। यहां काफी संख्या में वेंडर दुकानें लगाते हैं। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की योजना इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.