प्रधान संवाददाता, अप्रैल 23 -- स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर बुधवार को जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा नौ ट्रेनर जेट का करतब दिखाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर ऐसे ही लोगों की सहभागिता होगी, जिन्हें आमंत्रण पत्र दिया गया है। इसमें सीएम नीतीश कुमार, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। सुबह 10 बजे पारा ग्लाइडिंग कार्यक्रम होगा। यह 20 मिनट तक चलेगा। 10 बजकर 20 मिनट पर यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 10.20 बजे से 11 बजे तक सूर्य किरण टीम द्वारा नौ ट्रेनर जेट से करतब दिखाया जाएगा। यह कार्यक्रम लगभग 40 मिनट तक चलेगा। मंगलवार को ट्रेनर जेट ने रिहर्सल किया था। अधिकारियों का कहना है कि रिहर्सल के दौरान जेट विमान लगभग दो हजार फीट ऊंचाई पर उड़ रहे थे लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.