भभुआ, जुलाई 26 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुद्दों पर किया विचार भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की कैमूर इकाई की बैठक में कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह व संचालन जिला महासचिव रामयश सिंह कुशवाहा ने किया। कारगिल दिवस पर शहीद जवानों को नमन किया गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला प्रभारी झुन्ना सिंह व रिंकी सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर 5 सितंबर को संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली पटना में होगी। उन्होंने बताया कि इसी दिन शिक्षक दिवस भी है। रैली में कैमूर जिला से 100बस, 150 छोटी गाड़ियों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह, कृष्ण भगवान सिंह...