पटना, फरवरी 12 -- आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए पेसू की ओर से राजधानी की विद्युत संरचनाओं के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी संदर्भ में ऊर्जा सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। पटना शहर की पांच मुख्य सड़कों अशोक राजपथ, कंकड़बाग मेन रोड, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, नेहरू पथ एवं बारी पथ पर स्थित वितरण ट्रांसफार्मरों का फेंसिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। साथ ही पुराने और जर्जर तारों को बदलने, सड़क किनारे लटके हुए विद्युत तारों को व्यवस्थित करने के साथ ही रोड क्रॉसिंग में प्रयुक्त विद्युत तारों की संख्या कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.