पटना, मई 8 -- भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव के बीच बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है। पटना एयरपोर्ट की 6 फ्लाइट को 10 मई तक रद्द कर दिया गया है। इसमें पटना से भुवनेश्वर, चंडीगड़ और हिंडन (गाजियाबाद) की उड़ान शामिल हैं। तीनों शहरों से दोनों तरफ की उड़ानें अगले दो दिन और संचालित नहीं की जाएंगी। गुरुवार और बुधवार को भी इन विमानों का संचालन नहीं किया गया। पटना एयरपोर्ट के जिन 6 विमानों को शनिवार तक के लिए रद्द किया गया है, इनमें चार इंडियो एयरलाइन्स की हैं, तो दो एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैं। 6 ई 6485 भुवनेश्वर-पटना, पटना-भुवनेश्वर, 6 ई 6394 चंडीगढ़-पटना, पटना-चंडीगढ़, आईएक्स 1591 हिंडन-पटना, पटना-हिंडन फ्लाइट रद्द हुई हैं।पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.