सहरसा, मार्च 7 -- महिषी एक संवाददाता । स्थानीय सिद्धपीठ उग्रतारा मंदिर और विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक पं. मंडन मिश्र धाम के विकास के लिए बिहार पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से इन स्थलों को पर्यटन कोरर्डोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए गुरूवार को पटना से आए आर्किटेक्ट टीम ने महिषी पहुंच स्थल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार उग्रतारा गर्भगृह परिसर का विकास, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, पर्यटकों के विश्राम सुविधा, बेहतर पार्किंग, 50 दुकानों का एक मार्केट, अतिसुन्दर सिंह द्वार एवं मुख्य द्वार, आकर्षक उद्यान सहित पुरूष व महिलाओं के लिए शौचालय सहित अन्य कार्य मंदिर परिसर में करवाया जाएगा। वहीं मंडन धाम को देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मंडन धाम परिसर में प्रवेश फोयर, पार्किंग क्षेत्र एवं घाट का निर्माण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.