नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पटना, झारखंड सहित पांच उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने मई में उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र से सिफारिश की थी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुवाहाटी उच्च न्यायालय में नये मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अधिसूचना के मुताबिक जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। जस्टिस सचदेवा फिलहाल मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में ही जज हैं और उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से स्थानांतरित करके वहां भेजा गया था।...