विकासनगर, जुलाई 29 -- पछुवादून में इन दिनों मानसून जमकर बरस रहा है, जिसका असर अब भयावह रूप लेता जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम सुहाना जरूर हो गया है, लेकिन पहाड़ और मैदान दोनों जगहों के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बारिश से किसान, व्यापारी, मजदूर से लेकर हर कोई परेशान है। हालत यह है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बाजारों पर सन्नाटा छाया हुआ है। बहुत जरूरी पडऩे पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव दैनिक मजदूरों पर पड़ा है। लगातार बारिश के कारण उनका काम ठप पड़ गया है। साथ ही व्यवसाय पर भी प्रभाव पड़ा है। कुछ जगहों पर जिम्मेदारों की लापरवाही भी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रही है। जुलाई माह में मानसून के बरसने से कहीं बाढ़ का खतरा लोगों को डरा रहा है तो कहीं दरकते पहाड़ परेशानी का कारण बने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.