विकासनगर, मार्च 8 -- पछुवादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई संगठनों ने महिलाओं को स्वालंबन के लिए जागरूक करने के साथ ही उन्हें सम्मानित किया। भारत रक्षा मंच की ओर से वीडीएम स्कूल जस्सोवाला में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिला संरक्षक अनिता गुप्ता ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर, विसना देवी, कर्णावती, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कहा कि महिला दो परिवारों और समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा प्रोषण का केंद्र है। लिहाजा हमें अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता पूर्वक निभाना चाहिए। दूसरी ओर सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.