विकासनगर, सितम्बर 30 -- पछुवादून में इन दिनों दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तमाम जगहों पर लगाए जाने वाले दशहरे मेले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डाकपत्थर के बैराज ग्राउंड समेत तिकोना पार्क, विकासनगर, सेलाकुई रावण के पुतले को तैयार करने में कारीगर जुटे हैं। डाकपत्थर बैराज मैदान में इस साल 60 फीट लंबा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। नई यमुना कॉलोनी में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। डाकपत्थर बैराज मैदान और नई यमुना कालोनी में हर साल दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। ऐसे में इस साल भी बैराज ग्राउंड को भव्य रूप से दशहरा मेला के लिए तैयार किया जा रहा है। हरबर्टपुर में रामलीला समिति की ओर से रावण, कंभकरण, मेघनाद के पुतलों के साथ ही रावण की लंका भी तैयार की जा रही है। दशहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.