विकासनगर, अगस्त 31 -- पछुवादून, जौनसार बावर में रविवार रात सुबह 11 बजे बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी। विकासनगर, सेलाकुई में गलियों से बाजार तक जलभराव हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर जगह पर पानी जमा हो गया। बारिश के कारण सेलाकुई में एनएच पर जल भराव होने से यातायात प्रभावित हुआ। सेलाकुई के मिलन चौक, जमनपुर रोड, सिडकुल गेट के सामने, एसबीआई के सामने, शिव मंदिर के सामने एनएच तालाब बना नजर आया। जबकि विकासनगर में सिनेमा गली, मुस्लिम बस्ती, मदीना बस्ती, पंजाबी कॉलोनी में जलभराव से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। रविवार सुबह हुई बारिश से सेलाकुई में सिडकुल गेट के सामने पानी भर गया। मुख्य बाजार में एनएच किनारे नाले की सफाई नहीं होने के कारण बारिश के बाद एनएच पर कीचड़ फैल गया। जबकि स्टेट बैंक के सामने और ट्रक यूनियन के सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.